overrated translator.gillian wright
अध्याय - 4 रागदरबारी :अंग्रेजी अनुवाद का आलोचनात्मक अध्ययन। साहित्यिक अनुवाद में अनुवादक बहुधा छ्द्म रहने की चेष्टा करता है , जिससे पाठक या श्रोता एक खिड़की के माध्यम से दूसरी संस्कृति को देख सकें। जिलियन राइट ने ताज दरबारी के अंग्रेजी अनुवाद में बहुपक्षीय काम किया है , इस उपन्यास का अधिंकाश अनुवाद जिलियन ने शब्दशः एवम भावानुवाद किया है।।उपन्यास का पहला पृष्ठ पढ़ते ही लगता है कि जिलियन राइट ने कुछ भावो का शब्दशः अनुवाद किया है , यथा इसका जन्म केवल सड़को के साथ बलात्कार करने के लिए हुआ है= the sole purpose of its creation had been to rape the roads of india. बलात्कार शब्द अनेकार्थी है आज एक अलग बात है कि आज बलात्कार का केवल एक ही अर्थ रह गया है , किसी के साथ बलपूर्वक मैथुन करना। बांछे खिल गयी , मुहावरे का अनुवाद , मुस्कुराने के संदर्भ में किया गया है।किस चिड़िया का नाम है मुहावरे का अनुवाद जिलियन ने what on earth do you mean किया है जोनुपयुक्त भी है।पिंडारियों का गिरोह का शब्दशः अनुवाद करने के स्थान पर डा...